BOX OFFICE: 'गली बॉय' का वर्ल्डवाइड धमाका, पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ पार
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' ने पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर भी देखने को मिला। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत में लगभग 3300 स्क्रीन पर रिलीज इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का गजब फायदा मिला है। पहले वीकेंड पर ही भारत में फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जबकि ओवरसीज में भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 15 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। खासकर यूएसए और कनाडा में फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो रणवीर सिंह की यह फिल्म 150 करोड़ से भी ऊपर जाएगी। यह रणवीर सिंह की लगातार तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर ने पद्मावत और सिंबा जैसी फिल्म दी है, जिसने 300 और 200 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications