BOX OFFICE: रणवीर सिंह की 'गली बॉय'- 10 दिन और बन गई 2019 की मुनाफेदार फिल्म
विकी कौशल की फिल्म उरी के बाद अब रणवीर सिंह की गली बॉय भी 2019 की मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। गली बॉय ने अब तक 10 दिनों में लगभग 115 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है।50 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 114 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। जोया अख्तर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो रणवीर सिंह की यह फिल्म 130-135 करोड़ तक जाएगी। यह रणवीर सिंह की लगातार तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर ने पद्मावत और सिंबा जैसी फिल्म दी है, जिसने 300 और 200 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

लेकिन 2019 जनवरी में रिलीज विकी कौशल की फिल्म 'उरी' ने मुनाफा कमाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। 825 प्रतिशत मुनाफा के साथ उरी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ तक की कमाई कर ली है। बता दें, पिछले 12 सालों से फिल्म 'भेजा फ्राई' बॉलीवुड की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म के तौर पर टॉप पर रही थी। उरी ने इसे पीछे कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications