हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह: बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 500 करोड़ कमाने से लेकर सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक तक
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल गुजार चुके इस अभिनेता ने कई यादगार किरदार और बॉक्स ऑफिस हिट्स दिये हैं। कोई शक नहीं कि आज ये निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद में शुमार हैं और अपनी आने वाली फिल्में 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो अपने करियर में चार 100 करोड़ी फिल्में, एक 200 करोड़ी और एक 300 करोड़ी फिल्म के साथ रणवीर अलग ही लीग में दौड़ रहे हैं। खास बात है कि एक साल में 500 करोड़ का कलेक्शन देने वाले दो चुनिंदा सितारों में भी शामिल हैं।

साल 2018 में रणवीर सिंह ने पद्मावत और सिंबा के साथ एक साल में 500 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। रणवीर के अलावा यह रिकॉर्ड सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम हैं।
रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के साथ डेब्यू किया था, जो कि बेहद सफल रही थी। 12 साल में अब तक उनकी दो फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। फिलहाल, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।
यहां जानें रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

पद्मावत
कलेक्शन- 300.2 करोड़
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में रणवीर सिंह ने खिलजी का किरदार निभाया था।

सिंबा
कलेक्शन- 240.22 करोड़
पद्मावत और सिंबा दोनों ही फिल्में साल 2018 में आई थीं.. इसी के साथ रणवीर सिंह बॉलीवुड के दूसरे ऐसे अभिनेता बन चुके थे, जिन्होंने एक ही साल में कुल 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। रोहित शेट्टी की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।

बाजीराव मस्तानी
कलेक्शन- 184 करोड़
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में थे। साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी।

गली बॉय
कलेक्शन- 139.38 करोड़
ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट अहम किरदारों में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

गोलियों की रासलीला- राम लीला
कलेक्शन- 112 करोड़
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही।

83
कलेक्शन- 102 करोड़
साल 2021 में आई इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। जहां समीक्षकों ने फिल्म को खूब पसंद किया.. वहीं आम दर्शक थियेटर्स से दूर नजर आए। अपनी बड़े बजट की वजह से फिल्म फ्लॉप रही।

गुंडे
कलेक्शन- 76.55 करोड़
रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म प्लस में रही थी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications