BOX OFFICE: रणवीर सिंह की 83 क्या तोड़ेगी क्रिसमस रिलीज 10 फिल्मों की 2000 करोड़ कमाई का रिकॅार्ड !

हिंदी सिनेमा में हर साल त्योहार का सीजन बॅाक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए करोड़ों की कमाई लेकर आता है। होली, दिवाली और ईद के साथ क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी हर साल मोटी कमाई मिली है। इसकी वजह है लंबा क्रिसमस वेकेशन ऐसे में जाहिर सी बात है कि फैमिली टाइप की फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर हमेशा से अपना रंग दिखाती आयी हैं।

कोरोना वायरस के कारण इस बार सिनेमाघर कम क्षमता के साथ खुले हैं लेकिन सूर्यवंशी, स्पाडइर मैन नो वे होम और अल्लू अर्जुन की पुष्पा की 150 करोड़ तक से अधिक कमाई ने भारत में यह साबित कर दिया है कि दर्शक कोरोना नियमों के साथ सावधानी से सिनेमाघर जाकर फिल्मों की कमाई की गिनती को क्रिसमस पर भी बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साल 2021 क्रिसमस पर कबीर खान, रणवीर सिंह की 83 फिल्म रिलीज हो रही है।

Ranveer singh, 83

1983 में भारत के विश्व विजेता क्रिकेट बनने की कहानी को पर्दे पर कबीर खान लेकर आ रहे हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन 83 क्रिसमस रिलीज के साथ बंपर ओपनिंग कर सकती है। 83 फिल्म वर्ल्ड वाइड बॅाक्स ऑफिस के साथ भारतीय बॅाक्स ऑफिस पर भी कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के पार ले जा सकती है। फिलहाल 83 की रिलीज से पहले बॅालीवुड की क्रिसमस रिलीज फिल्मों का बॅाक्स ऑफिस देखना जरूरी है। जहां पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्मों ने क्रिसमस के वेकेशन में करोड़ों की झोली बटोरी है।

2008 में क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्म गजनी

2008 में क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्म गजनी

साल 2008 में क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्म गजनी रिलीज हुई थी। एक्शन और रोमांस से भरपूर आमिर खान की लाजवाब अदायकी के दम पर गजनी की कमाई 231 करोड़ के करीब हुई। जो कि आमिर खान की गजनी का बजट महज 65 करोड़ था। बता दें कि यह बॅालीवुड की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की।

3 इडियट्स क्रिसमस रिलीज और कमाई

3 इडियट्स क्रिसमस रिलीज और कमाई

क्रिसमस बॅाक्स ऑफिस पर फिर कब्जा किया था आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स ने। साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की 3 इडियट्स ने पढ़ाई और दोस्ती को लेकर एक ऐसी कहानी पर्दे पर दिखाई कि यह हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्म बन गई। 150 करोड़ से अधिक बजट में बनने वाली इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 395 करोड़ की कमाई की।

दबंग 2 क्रिसमस रिलीज और कमाई

दबंग 2 क्रिसमस रिलीज और कमाई

सलमान खान की दबंग 2 भी इस कमाई की लिस्ट में शामिल है। दबंग की सफलता के बाद दबंग 2 साल 2012 क्रिसमस पर रिलीज हुई। सोनाक्षी सिन्हा का रोमांस और सलमान खान का पुलिस अंदाज ने फिल्म को हिट बना दिया। 80 करोड़ के बजट में बनी हुई दबंग 2 ने कुल मिलाकर 249 करोड़ के करीब की दमदार कमाई की।

पीके फिल्म की कमाई का रिकॅार्ड

पीके फिल्म की कमाई का रिकॅार्ड

राजकुमार हिरानी की पीके फिल्म की कमाई का रिकॅार्ड हिंदी सिनेमा में दर्ज हो गया है। आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत की पीके का बजट 80 करोड़ के करीब का रहा। पीके की भारत में कमाई 340 करोड़ और दुनियाभर में पीके की कमाई 800 करोड़ के करीब हुई।

दंगल ने 2000 करोड़ के करीब की दमदार कमाई

दंगल ने 2000 करोड़ के करीब की दमदार कमाई

क्रिसमस पर फिर एक बार आमिर खान अपनी टीम के खेल ड्रामा फिल्म दंगल लेकर आ गए। दंगल साल 2016 में क्रिसमस पर रिलीज हुई। फोगाट बहनों की इस कहानी में आमिर खान ने पिता की भूमिका निभाई। 70 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई दंगल ने 2000 करोड़ के करीब की दमदार कमाई की। यह थी आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लाॅकबस्टर फिल्म।

टाइगर जिंदा है की कमाई

टाइगर जिंदा है की कमाई

साल 2017 पूरी तरह से सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है के नाम रहा। एक्शन, रोमांस और देशभक्ति के रंग में रंगी हुई टाइगर जिंदा है 565 करोड़ की हुई। जो कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में शामिल है।

धूम 3 भी क्रिसमस पर रिलीज

धूम 3 भी क्रिसमस पर रिलीज

आमिर खान और अभिषेक बच्चन की धूम 3 भी क्रिसमस पर रिलीज हुई साल 2013 मेें रिलीज हुई इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 556 करोड़ के करीब की कमाई की। धूम 3 का बजट 175 करोड़ के करीब का रहा है। यह भी आमिर खान की अधिक कमाई करने वाली फिल्म में शामिल है।

बाजीराव मस्तानी की इतने करोड़ की कमाई

बाजीराव मस्तानी की इतने करोड़ की कमाई

क्रिसमस वीक में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा की बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई। इस ऐतिहासिक फिल्म ने कमाई के लिहाज से कई रिकॅार्ड तोड़ दिए। 145 करोड़ के बजट वाली बाजीराव मस्तानी ने 356 करोड़ से अधिक की कमाई की। हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो गई।

सिंबा की कमाई

सिंबा की कमाई

रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह की सिंबा भी साल 2018 में क्रिसमस पर रिलीज हुई। सिंबा में रणवीर सिंह के पुलिस स्टाइल और एक्शन के साथ अजय देवगन के कैमियो ने फिल्म को दमदार कमाई दी। सिंबा ने विश्व स्तर पर 400 करोड़ के करीब की कमाई की।

गुड न्यूज फिल्म की कमाई

गुड न्यूज फिल्म की कमाई

साल 2019 में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान स्टारर गुड न्यूज भी क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई। दुनिया भर में गुड न्यूज की कमाई 320 करोड़ और भारत में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X