इंटरनेशल बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी का धमाका, 200 करोड़ क्लब में एंट्री

रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी, चीन बॉक्स ऑफिस पर तहलका कर रही है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है और चीन में 121 करोड़ के बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म आमिर खान की पीके के 120 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ चुकी है। चीन में फिल्म पांचवी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी, एक भावुक फिल्म थी और इसलिए चीन के दर्शकों को प्यारी सी कहानी बेहद पसंद आई। फिल्म में रानी मुखर्जी एक ऐसी महिला बनी हैं, जो टूरेट्स नाम के एक रोग से ग्रसित है। इस रोग में उन्हें कभी कभी हिचकी आने लगती है। लेकिन फिर भी रानी मुखर्जी को टीचर ही बनना है।

ranni-mukerji-s-hichki-beats-aamir-khan-s-pk-at-china-box-office

उन्हें एक स्कूल में नौकरी मिल जाती है लेकिन उन बच्चों को पढ़ाने का मौका मिलता है जो सरकार के अभियान के तहत कोटा सिस्टम से वहां पढ़ रहे हैं लेकिन बस्ती से होने के कारण वो अमीर स्कूल के बच्चों के तौर तरीकों से वाकिफ नहीं रहते हैं। पूरा स्कूल इन बच्चों का बहिष्कार करता है लेकिन रानी उनकी टीचर बनकर उनका साथ देती हैंं।
[चीन में इन कारणों से फ्लॉप हुई सुलतान]

हिचकी ने भारत में भले ही लगभग 38 करोड़ की कमाई की हो लेकिन बाकी देशों में फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। देखना है कि चीन में फिल्म कितनी कमाई करती है। जानिए हिंदी फिल्मों का चीन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है हाल -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X