..................... Rani Mukerji and Saif Ali Khan's Bunty Aur Babli 2 is a box office disaster, got rejected in front of Sooryavanshi, Antim and Satyamev Jayate 2 | बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस: बुरी तरह पिटी रानी मुखर्जी- सैफ अली खान की फिल्म, सूर्यवंशी के सामने औंधे मुंह गिरी - Hindi Filmibeat

बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस: बुरी तरह पिटी रानी मुखर्जी- सैफ अली खान की फिल्म, सूर्यवंशी के सामने औंधे मुंह गिरी

रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई है। 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने सूर्यवंशी, अंतिम और सत्यमेव जयते 2 के सामने पूरी तरह से नकार दिया है। लिहाजा, फिल्म के पास अब स्क्रीन भी ना के बराबर रह गई है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'बंटी और बबली 2' ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर महज 11.15 करोड़ की कमाई की है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 6.38 करोड़ का रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो, फिल्म का लाइमटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 12.50-13 करोड़ तक जा सकता है। और इसी के साथ 'बंटी और बबली 2' साल 2021 की सबसे कम कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

bunty-aur-babli-2-is-box-office-disaster

वरुण वी शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रही है। फिल्म को ओपनिंग के साथ ही दर्शकों से काफी निगेटिव प्रतिक्रिया सुनने को मिली। वहीं, इसके सामने 'सूर्यवंशी' लगातार अपने कमाई को लेकर चर्चा में बनी रही, जिसका उसे फायदा मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X