'मर्दानी 2' का क्रिसमस कलेक्शन- BOX OFFICE पर हिट है रानी मुखर्जी की फिल्म
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमे धीमे ही सही लेकिन काफी आगे निकल आई है। क्रिसमस की कमाई के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 38.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लोगों को फिल्म का कंटेंट और अभिनय सभी कुछ पसंद आया है। लिहाजा, दबंग 3 के सामने भी यह टिकी रही है।
क्रिसमस के दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि अभी भी कमाई जारी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 45-48 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म जमकर मुनाफा कमा रही है।

गोपी पुथरन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बलात्कार के मुद्दे पर बनी है और काफी दमदार साबित हुई है। आज के समय में यह फिल्म काफी तार्किक है, जिसका प्रभाव इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है।
हिचकी के बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार अंदाज में सामने आई हैं। फिल्म के विलेन विशाल जेठवा को भी खूब तारीफें मिली हैं।
बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 2 को फिलहाल दबंग 3 से ही टक्कर मिल रही है.. सलमान खान की फिल्म रिलीज के बाद मर्दानी 2 की स्क्रीन भी काफ़ी कम हो गयी हैं, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ़ दिख रहा है। हालांकि माउथ पब्लिसिटी के चलते फ़िल्म अच्छी कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











