BOX OFFICE: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2'- यहां जानें कैसा रहा ओपनिंग कलेक्शन
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 ने इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं आम पब्लिक भी फिल्म को पसंद कर रही है। एक गंभीर विषय पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को फिल्म ने एवरेज शुरुआत की, लेकिन शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ती दिखी।
ट्रेड पंडितों के अनुसार, वीकेंड पर फिल्म के आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। गोपी पुथरन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बलात्कार के मुद्दे पर बनी है और काफी दमदार साबित हुई है। आज के समय में यह फिल्म काफी तार्किक है, जिसका प्रभाव इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखेगा।

खास बात है कि मर्दानी 2 के साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की 'द बॉडी' बिना किसी शोर के आई है और वैसे ही चली जाएगी। जाहिर है मर्दानी 2 को इसका फायदा मिलेगा। पिछले हफ्ते रिलीज फिल्मों में पानीपत औंधे मुंह गिर चुकी है, जबकि पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
हिचकी के बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार अंदाज में सामने आई हैं.. कोई उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो सकती है। मर्दानी 2 छोटे बजट पर बनी एक जरूरी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











