BOX OFFICE: 'मर्दानी 2' के साथ रानी मुखर्जी का तहलका- 5 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 2' जितनी तारीफ समीक्षकों से मिली, उतना ही आम पब्लिक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। लोगों को फिल्म का कंटेंट और अभिनय सभी कुछ पसंद आया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। एक गंभीर विषय पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। वहीं, 5 दिनों में फिल्म ने 23.65 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है।
ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 35-38 करोड़ तक जा सकता है। गोपी पुथरन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बलात्कार के मुद्दे पर बनी है और काफी दमदार साबित हुई है। आज के समय में यह फिल्म काफी तार्किक है, जिसका प्रभाव इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल मर्दानी 2 सिर्फ 'पति पत्नी और वो' से टक्कर मिल रही है। 'पति पत्नी और वो' ने अब तक 73.21 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन इस शुक्रवार सलमान खान की दबंग 3 रिलीज होने वाली है, जिसके बाद दोनों ही फिल्मों की कमाई धीमे पड़ सकती है। लिहाजा, मर्दानी 2 के पास कमाने के लिए सिर्फ 2 दिनों का समय है।
हिचकी के बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार अंदाज में सामने आई हैं। खास बात है कि फिल्म काफी छोटे बजट पर बनी है, लिहाजा कमाई के मामले में फिल्म प्लस में रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











