देखते देखते सुपरहिट हो गई ये फिल्म.. अजय देवगन को किया पीछे!
साल 2018 कंटेंट फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। ताजा बात करें तो रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दौड़ जारी रखी है। फिल्म ने अब तक लगभग 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ यह 2018 की एक और सुपरहिट फिल्म बन चुकी है।
फिल्म की इमोशनल कर देने वाली कहानी और दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। बता दें, हिचकी 20 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म थी, जिसने अब तक 43 करोड़ की कमाई कर ली है। लिहाजा, फिल्म ने अब तक 112.75 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है।

गौरतलब है कि हिचकी इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है। हिचकी ने अजय देवगन की फिल्म रेड को मुनाफा कमाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











