BOX OFFICE: रानी मुखर्जी की 'हिचकी'.. दमदार.. यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!
Recommended Video

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों एवं समीक्षकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं। फिल्म की इमोशनल कर देने वाली कहानी और दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है।
बता दें, रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने 4 करोड़ से साथ ओपनिंग दी है। इसे शानदार मान सकते हैं क्योंकि फिल्म को सिर्फ 961 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है.. यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिले।

खास बात यह भी है कि फिल्म सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए लगभग 40 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि रानी मुखर्जी की फिल्म के लिए बड़ी बात नहीं होनी चाहिए।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications