BOX OFFICE: 100 करोड़ की थी उम्मीद.. बुरी तरह फ्लॉप हुई यह 'बड़ी' फिल्म!
कंगना रनौत, सैफ अली खान, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म रंगून की ओपनिंग वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां।
कंगना रनौत, सैफ अली खान, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'रंगून' से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें थीं। हो भी क्यों ना.. आखिर इतनी बड़ी स्टारकास्ट जो थी। लेकिन जैसा विशाल भारद्वाज की लगभग हर फिल्मों के साथ देखा गया है। फिल्म को समीक्षकों से तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन आम दर्शक ने फिल्म को नकार दिया।
[3000 करोड़ के साथ.. 2017 होगी बॉलीवुड की BEST साल!]
बहरहाल, रंगून की काफी कमजोर ओपनिंग रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 6.07 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, शनिवार, रविवार को भी फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई। इतनी दमदार स्टारकास्ट होने के बावजूद, फिल्म पहले वीकेंड ही कहीं ना कहीं दम तोड़ती दिखी है। फिल्म ने अब तक 18.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

60 करोड़ के बजट पर तैयार विशावल भारद्वाज की इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 80 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जिसकी फिलहाल काफी कम उम्मीद लग रही है।
यहां जानें 2017 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications