BOX OFFICE: कंगना, शाहिद की रंगून'.. जानें कैसी रही शुरूआत.. ओपनिंग!
कंगना रनौत, सैफ अली खान, शाहिद कपूर की फिल्म रंगून की बॉक्स ऑफिस शुरूआत कैसी रही. जानें यहां।
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' रिलीज हो चुकी है। कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह था। लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म दर्शकों को थियेटर तक लाने में असफल रही.. ओपनिंग की बात करें तो।
[मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पीछे नहीं भागता- शाहिद कपूर]
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरूआत की है। जी हां, फिल्म ने मात्र 10 प्रतिशत की occupancy दिखाई है। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 10 करोड़ से नीचे की ही ओपनिंग कलेक्शन करेगी। साफ है कि इतनी भारी भरकम स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है।

समीक्षकों से रंगून को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। खासकर कंगना के किरदार की काफी तारीफ हुई है। लेकिन जबतक कहानी आकर्षित ना करे , दर्शकों को थियेटर तक खींच कर लाना काफी मुश्किल हो जाता है।
विशाल भारद्वाज की फिल्में छोटे शहरों में काफी कम ही चलती हैं। लेकिन मल्टीप्लेक्स में उसे गुजरते दिन के साथ दर्शक मिलते जाते हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी। वहीं, कई जगहों पर शिवरात्रि की छुट्टी होने की वजह से हो सकता है शाम के शोज में दर्शकों का इज़ाफा हो।


Click it and Unblock the Notifications