BOX OFFICE: कंगना रनौत की 'रंगून'.. बेहद ठंडी शुरुआत.. जानें कलेक्शन!
कंगना रनौत, सैफ अली खान, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म रंगून की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां।
कंगना रनौत, सैफ अली खान, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'रंगून' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और जैसा विशाल भारद्वाज की लगभग हर फिल्मों के साथ देखा गया है। दर्शकों को फिल्म पसंद तो आती है, लेकिन फिल्म देखने के लिए वे सिनेमाघर तक जाने से कतराते हैं।
[100 करोड़ क्लब.. टॉप 5 सुपरस्टार्स.. सलमान, शाहरूख, अक्षय.. और..]
बहरहाल, रंगून के साथ भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है। फिल्म की काफी कमजोर ओपनिंग रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 6.07 करोड़ का कलेक्शन किया है। इतनी दमदार स्टारकास्ट होने के बावजूद, फिल्म पहले दिन ही कहीं ना कहीं दम तोड़ती दिखी है।

60 करोड़ के बजट पर तैयार विशावल भारद्वाज की इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 80 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जिसकी फिलहाल काफी उम्मीद लग रही है। हालांकि शनिवार, रविवार को कलेक्शन में इजाफा देखा जा सकता है।
यहां जानें 2017 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications