BOX OFFICE: 3 दिन, संजू ने तीनों खान सुपरस्टार को किया धराशायी- जबरदस्त रिकॉर्ड
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने मिल रहा है। बता दें, संजू ने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इतना ही नहीं, बल्कि यह 120 करोड़ के साथ पहले वीकेंड पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
रणबीर कपूर की संजू, पहले वीकेंड में मचा दिया तहलका- 100 करोड़ पार
जी हां, रणबीर कपूर ने एक ही झटके में सलमान खान से लेकर आमिर खान और शाहरुख की फिल्मों को पीछे कर एक खास रिकॉर्ड कायम कर लिया है। संजू ने टाईगर जिंदा है, धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन को पीछे कर दिया है।

2018 ईद में रिलीज सलमान खान की रेस 3 ने भी तीन दिनों में 106 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसे पार कर संजू 2018 की टॉप लिस्ट में तो शामिल हो ही चुका है। वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू दंगल को पार कर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनती है? फिलहाल फिल्म के क्रेज को देखकर यह मुश्किल नहीं लगता है।
बहरहाल, यहां जानें पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











