BOX OFFICE: रणबीर कपूर की संजू- 6 दिन में ऐसा ताबड़तोड़ कलेक्शन, रेस 3 को धूल चटाया
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है। फिल्म ने 6 दिनों में ही 186.41 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
बुधवार को फिल्म ने 18.90 करोड़ की कमाई की है। और इसी के लिए फिल्म ने सलमान खान की रेस 3 को पीछे छोड़ दिया है। रेस 3 ने अब तक 173 करोड़ की कमाई की है। बता दें, संजू अब 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुका है। पहले नंबर पर है 300 करोड़ के साथ संजय लीला भंसाली की पद्मावत।

100 करोड़ के बजट पर बनी संजू ने तीन दिनों में ही अपना बजट पार कर लिया है और अब दनादन मुनाफा कमा रही है। संजू के लिए दर्शकों के क्रेज को देखकर साफ है कि दूसरे वीकेंड पर भी यह धमाकेदार कमाई करने वाली है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म 250 करोड़ पार कर जाएगी।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











