BOX OFFICE: 5 दिन.. और रणबीर कपूर के संजू की ताबड़तोड़ कमाई- जानें कलेक्शन
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है। फिल्म ने पांच दिनों में ही 165 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। संजू ने मंगलवार को 22.10 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें, फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।
अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 में नहीं करना है आइटम नंबर- REJECT
कोई शक नहीं कि संजू दिन ब दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। सोमवार, मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो यह बन ही चुकी है। साथ ही पांच दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। रणबीर कपूर की यह फिल्म सुपरहिट साबित हो चुकी है।

100 करोड़ के बजट पर बनी संजू जल्द ही सलमान खान की रेस 3 का लाइफटाइम कलेक्शन (175 करोड़) भी पार कर जाएगी.. और 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। संजू के लिए दर्शकों के क्रेज को देखकर साफ है कि दूसरे वीकेंड पर भी यह धमाकेदार कमाई करने वाली है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म 250 करोड़ पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications