BOX OFFICE: रणबीर कपूर की संजू, पहले वीकेंड में मचा दिया तहलका- 100 करोड़ पार
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है।फिल्म ने पहले वीकेंड यानि की 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं.. बल्कि यह पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
'संजू' का धमाकेदार वीकेंड- और दनादन टूटे ये 10 BOX OFFICE रिकॉर्डस
फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़.. जबकि रविवार को 46.71 करोड़ की कमाई की है। यानि की तीन दिनों में फिल्म ने 120 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस को एक ऐसे धमाके की जरूरत थी।

तीन दिनों में ही संजू 2018 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले हफ्ते में फिल्म सलमान खान की रेस 3 को पीछे करते हुए 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले लेगी। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का गजब फायदा मिल रहा है। तीन दिनों में ही यह रणबीर कपूर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











