BOX OFFICE: रणबीर कपूर की संजू, चौथे दिन ही ताबड़तोड़ कमाई- 140 करोड़ पार
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है। शानदार वीकेंड के बाद, फिल्म ने पहले सोमवार, यानि की चौथे दिन 25.35 करोड़ की कमाई की है। यानि की चार दिनों में फिल्म ने 145 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत ही नहीं, दुनियाभर में 'संजू' का तहलका
संजू ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। दंगल, सुल्तान, बाहुबली 2.. जैसी फिल्मों को भी संजू ने पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि रेस 3 के बाद बॉक्स ऑफिस को एक ऐसे धमाके की जरूरत थी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो दूसरे वीकेंड में फिल्म सलमान खान की रेस 3 को पीछे करते हुए 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले लेगी। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का गजब फायदा मिल रहा है। चार दिनों में ही यह रणबीर कपूर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं, 2018 की टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है।
यहां जानें रिलीज होते संजू ने तोड़े कौन कौन से रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications