BOX OFFICE: संजू की रिकॉर्डतोड़ कमाई- लेकिन 'टाईगर' सलमान खान से रह गए पीछे!
Recommended Video

रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने अपने पहले हफ्ते में 202.41 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। लेकिन बता दें, पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है। सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 7 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में हैं- सुल्तान और टाईगर जिंदा है। जी हां, दोनों ही सलमान खान की फिल्म।
संजय दत्त ने शाहरुख खान से कहा- 'तुम्हें कोई हाथ भी लगाए, तो तुम मुझे बताना....'
हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि ये सुल्तान जहां ईद पर रिलीज हुई थी.. वहीं, टाईगर जिंदा है क्रिसमस पर आई थी। लिहाजा, नॉन हॉलीडे पर एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म राजू हिरानी की संजू ही है। यह एक धमाकेदार रिकॉर्ड है।

7 दिनों में ही संजू ने सलमान खान, आमिर खान की कई बड़ी फिल्मों को पीछे भी कर दिया है। सलमान की एक था टाईगर हो.. या आमिर की थ्री इडियट्स.. संजू दनादन सबसे आगे निकलती जा रही है। इस वीकेंड तक फिल्म 250 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।
बहरहाल, यहां जानें 7 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











