BOX OFFICE: संजू के 18 दिन पूरे- तीसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन- टॉप 5 में शामिल
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने 220 करोड़ की कमाई कर ली है। जी हां, अपने 18वें दिन भी फिल्म ने 4 करोड़ तक की शानदार कलेक्शन किया है। मंगलवार की कमाई के साथ यह सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पार कर जाएगी। यह बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया गया है।
शाहरुख के बाद, 'ज़ीरो' से कैटरीना कैफ की पहली झलक- बेहद दमदार
समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला है। बता दें, फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही टॉप 5 में एकलौती नॉन खान फिल्म है।

खास बात यह भी है कि संजू 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हो सकती है। पिछले 8 सालों में यह पहली बार होगा कि साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म कोई नॉन खान फिल्म होगी।
2011 से 2017 तक.. हर साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में खान सुपरस्टार्स के नाम ही रही हैं। कभी आमिर खान की फिल्म.. तो कभी सलमान खान की। ऋतिक रोशन हों या अजय देवगन, अक्षय कुमार.. इस रिकॉर्ड को कभी तोड़ नहीं पाए।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











