BOX OFFICE: 17 दिनों में संजू की कमाई- 'टाईगर' सलमान के साथ चल रहे हैं रणबीर कपूर
आखिरकार राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही लिया। फिल्म ने 16 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली.. वहीं. रविवार यानि की 17वें दिन 5 करोड़ की कमाई की है। यानि की फिल्म की कुल कमाई अब तक 305 करोड़ तक हो चुकी है। बता दें, यह बॉलीवुड की सातवीं 300 करोड़ी फिल्म है।
गौरतलब है कि फिलहाल संजू का हाल बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' की तरह ही है। टाईगर जिंदा है ने भी 16 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन 339 करोड़ तक पहुंची थी। ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू भी इस आंकड़ा को छू सकती है।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाती है? पिछले 8 सालों में यह पहली बार होगा कि साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म कोई नॉन खान फिल्म होगी।
2011 से 2017 तक.. हर साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में खान सुपरस्टार्स के नाम ही रही हैं। कभी आमिर खान की फिल्म.. तो कभी सलमान खान की। ऋतिक रोशन हों या अजय देवगन, अक्षय कुमार.. इस रिकॉर्ड को कभी तोड़ नहीं पाए।
बहरहाल, यहां जानें किस फिल्म ने कितने दिनों में 300 करोड़ क्लब ज्वॉइन किया-


Click it and Unblock the Notifications