भारत ही नहीं, दुनियाभर में 'संजू' का तहलका- BOX OFFICE पर 200 करोड़ पार

रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार पारी की शुरुआत की है। जहां भारत में फिल्म ने तीन दिनों में 120 करोड़ की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का आंकड़ा 200 करोड़ पार जा चुका है। जी हां, सुल्तान और बाहुबली 2 के बाद यह वर्ल्डलाइड पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली यह तीसरी फिल्म है।

अक्षय कुमार VS सनी देओल.. नहीं होगी टक्कर- आगे बढ़ गई फिल्म की रिलीज!

सलमान खान की सुल्तान ने पहले वीकेंड पर जहां 210.12 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बाहुबली 2 ने तीन दिनों में 209.68 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब रणबीर कपूर की संजू ने तीन दिनों में 205 करोड़ शानदार कमाई की है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया में यह पद्मावत के बाद.. 2018 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बना है।

Sanju

ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म तीन दिनों में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप 40 में शामिल हो चुकी है।

जबकि इस हफ्ते भी दर्शकों के क्रेज से साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है। फिल्म दूसरे वीकेंड तक 220 करोड़ तक पहुंच सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार..

बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X