..................... Ranbir Kapoor's Sanju completes 15th Day on Box Office, know collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: संजू के 15 दिन पूरे- धमाकेदार कमाई के साथ 300 करोड़ कल्ब में एंट्री

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर लिए हैं। और महज 15 दिनों में ही संजू ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, फिल्म कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। संजू ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

खास बात यह भी है कि संजू 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हो सकती है। पिछले 8 सालों में यह पहली बार होगा कि साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म कोई नॉन खान फिल्म होगी।

 Sanju

2011 से 2017 तक.. हर साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में खान सुपरस्टार्स के नाम ही रही हैं। कभी आमिर खान की फिल्म.. तो कभी सलमान खान की। ऋतिक रोशन हों या अजय देवगन, अक्षय कुमार.. इस रिकॉर्ड को कभी तोड़ नहीं पाए।

लेकिन संजू के साथ समय बदल रहा है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। बहरहाल, सलमान खान की रेस 3 तो संजू से पीछे हो चुकी है। शाहरुख की जीरो से फिलहाल 300 करोड़ की उम्मीद नहीं जा सकती। वहीं, संजू को असली टक्कर दे सकती हैं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ आमिर खान। यशराज बैनर की यह फिल्म नवंबर में रिलीज हो रही है।

यहां जानें 2011 से 2017 तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X