BOX OFFICE: रणबीर कपूर की संजू- एक हफ्ता पूरा- 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। जिसका साफ असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह रिकॉर्डतोड़ सफलता है।
गुरुवार को फिल्म 16 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है- 202 करोड़। बता दें, 200 करोड़ क्लब में यह रणबीर कपूर की पहली है। साथ ही चौथी नॉन खान फिल्म, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जाहिर है राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने रणबीर के करियर को नया मोड़ दिया है।

100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। यानि की संजू ने 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है। यह 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू का लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ पार जा सकता है।
यहां जानें पहले एक हफ्ते में संजू ने क्या क्या रिकॉर्ड तोड़े हैं-


Click it and Unblock the Notifications