BOX OFFICE: संजू का एक महीना पूरा, चार हफ्तों तक ताबड़तोड़ कमाई- जानें कलेक्शन
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म ने चार हफ्तों तक ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार की कमाई के साथ ही यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म होगी।
सलमान खान नहीं- संजय लीला भंसाली की बड़ी फिल्म से ये स्टारकिड करेंगे डेब्यू
संजू सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है और आमिर खान की पीके को भी पीछे छोड़ देगी। जाहिर तौर पर यह रणबीर कपूर के लिए काफी बड़ी बात होगी। अब संजू के आगे सिर्फ आमिर की दंगल (387 करोड़) है, जिसे पीछे करना अब नामुमकिन है।

कहना गलत नहीं होगा कि संजू ने एक महीना तक बॉक्स ऑफिस पर राज़ किया है। कई फिल्में आई और गई, लेकिन संजू की कमाई जारी रही। बता दें, 300 करोड़ क्लब में सिर्फ दो ही नॉन खान फिल्में हैं। पहली पद्मावत और दूसरी संजू.. इन दोनों ही फिल्मों में कोई खान स्टार नहीं हैं। वहीं, संजू ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
यहां जानें बॉलीवुड स्टार्स की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में


Click it and Unblock the Notifications