BOX OFFICE: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का यह जबरदस्त रिकॉर्ड- नहीं तोड़ पाएगी संजू
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म कलेक्शन तो कर रही है, साथ ही यह फिल्म 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। जबकि पहले नंबर पर है सोनू के टीटू की स्वीटी। काफी कम उम्मीद है कि संजू इस मामले में सोनू के टीटू की स्वीटी का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
रिकॉर्ड बनाने को तैयार खान सुपरस्टार- 2019 में बैक टू बैक सातवीं ब्लॉकबस्टर
लव रंजन की इस फिल्म ने 350 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट कमाई है। इसका सीधा कारण कम बजट का होना भी है। 24 करोड़ की इस फिल्म ने 108 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानि की लगभग 84 करोड़ का मुनाफा।

वहीं, 80 करोड़ के बजट पर बनी संजू ने 335 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने लगभग 316 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। लेकिन सोनू के टीटू की स्वीटी का प्रॉफिट पार करने के लिए संजू को लगभग 363 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो कि अब फिल्म के लिए मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications