BOX OFFICE: खान सुपरस्टार्स को पीछे कर- संजू बन गई नंबर 1, रिकॉर्डतोड़ कमाई
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की टाईगर जिंदा है और आमिर खान की पीके को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक 340 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ यह राजकुमार हिरानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। कोई शक नहीं कि यह संजू के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। यह राजू हिरानी की नंबर 1 फिल्म बन चुकी है।
अक्षय कुमार- प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म- सीक्वल FINAL
इससे पहले राजकुमार हिरानी ने पीके, 3 इडियट्स, मुन्नाभाई सीरिज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लंबे समय तक आमिर खान स्टारर पीके बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही। फिर आमिर की ही दंगल ने 387 करोड़ के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं, अब संजू ने भी पीके को पीछे कर दिया।

कोई शक नहीं कि राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में शामिल हैं। जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस सफलता की गारंटी होती है। साथ ही इनके कहानी कहने का अंदाज इतना जुदा है.. कि फिल्म दर्शकों के दिल में घर कर जाती है।
यहां जानें राजकुमार हिरानी का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में क्यों गिना जाता है-


Click it and Unblock the Notifications











