BOX OFFICE: 200 करोड़ की कमाई- और तीनों खान सुपरस्टार्स को जबरदस्त झटका
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू एक हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है। फिल्म अब 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। लिहाजा, संजू रणबीर कपूर की पहली 200 करोड़ी फिल्म साबित हुई है। संजू को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया गया है। लेकिन साथ ही यह 200 करोड़ क्लब में चौथी ऐसी फिल्म है.. जिसमें कोई खान सुपरस्टार नहीं हैं।
रणबीर कपूर की संजू- एक हफ्ता पूरा- 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री
जी हां, संजू 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चौथी नॉन खान फिल्म है.. यानि की जिसमें सलमान, शाहरुख या आमिर खान नहीं हैं। इससे पहले अजय देवगन की गोलमाल अगेन, ऋतिक रोशन की कृष 3 और रणवीर सिंह की पद्मावत इस क्लब में शामिल है।

कहीं ना कहीं, रणबीर कपूर के लिए यह काफी धमाकेदार शुरुआत है। 200 करोड़ क्लब में अजय देवगन- ऋतिक रोशन एक- एक फिल्म के साथ शामिल हैं। वहीं, शाहरुख दो फिल्म.. जबकि आमिर खान 4 और सलमान खान 5 फिल्मों के साथ शामिल हैं। 2018 में 200 करोड़ पार करने वाली संजू दूसरी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने यह आंकड़ा पार किया था।
यहां जानें 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications