BOX OFFICE: टॉप 2 में शामिल संजू- ताबड़तोड़ कलेक्शन के बाद यहां जानें प्रॉफिट
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। यह 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 335 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन बता दें, इसके साथ ही यह फिल्म 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
एक, दो नहीं- शाहरुख की फिल्म को टक्कर देगी 3 फिल्में- बॉक्स ऑफिस क्लैश
राजकुमार हिरानी की संजू ने आलिया भट्ट की राज़ी को पीछे कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। जबकि पहले नंबर पर है लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी, जिसने 350 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट कमाई है। इसका सीधा कारण कम बजट का होना भी है।

वहीं, 80 करोड़ के बजट पर बनी संजू ने 335 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने लगभग 316 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। मल्टीप्लेक्स ही नहीं, सिंगल स्क्रीन पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह इस साल की सातवीं 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं, पद्मावत के बाद दूसरी 300 करोड़ी फिल्म बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications