संजू का BOX OFFICE धमाका- बाहुबली 2 को भी कर दिया पीछे- रिकॉर्डतोड़ कमाई
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने भारत में अब तक 341 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म ओवरसीज में भी कमाल कर रही है। बता दें, संजू ऑस्ट्रेलिया में तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। संजू ने बाहुबली 2 को पीछे कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में संजू से आगे संजय लीला भंसाली की पद्मावत और आमिर खान की दंगल है।
ट्रेलर रिलीज करते ही अजय देवगन को मांगनी पड़ी माफी
बता दें, संजू ने सलमान खान की टाईगर जिंदा है और आमिर खान की फिल्म पीके को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। अब यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले नंबर पर है आमिर खान की दंगल, जिसने 387 करोड़ की कमाई की थी।

बहरहाल, संजू को चीन में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। 2018 के अंत तक फिल्म को चीन में भी रिलीज कर दिया जाएगा। जाहिर है फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। संजू की बात करें तो फिल्म ने लगभग 326 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
यहां जानें संजू ने क्या क्या बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए हैं-


Click it and Unblock the Notifications