BOX OFFICE: संजू का चौथा वीकेंड पूरा- धड़क के सामने पड़ी धीमी- जानें कलेक्शन
आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर संजू की गति अब धीमी होती दिख रही है। लेकिन फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड तक बेमिसाल कलेक्शन किया है। फिल्म ने 24 दिनों में लगभग 333 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि की टाईगर जिंदा और पीके की कमाई को पार करने के लिए फिल्म को सिर्फ 6 करोड़ और कमाने है, जो कि संभव है।
आखिर इस सीक्वल से जुड़ ही गए सलमान खान- एक्शन और कॉमेडी का तड़का
फिलहाल संजू बॉलीवुड की टॉप 4 फिल्मों में शामिल है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने 4 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर राज़ किया है। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। लेकिन आमिर खान की दंगल से काफी पीछे छूट गई है। दंगल ने 387 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यदि संजू 340 करोड़ तक पहुंच जाती है तो यह रणबीर कपूर के लिए काफी बड़ी बात होगी। बता दें, 300 करोड़ क्लब में यह पद्मावत के बाद दूसरी नॉन खान फिल्म है। यानि की जिसमें कोई खान सुपरस्टार हिस्सा नहीं हैं। वहीं, संजू ने अब तक 306 प्रतिशत मुनाफा भी कमा लिया है। यह 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications