BOX OFFICE: रणबीर कपूर की संजू- दूसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन- जानें कमाई
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिये हैं। फिल्म ने 14 दिनों में ही 295 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि जल्द ही यह 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। बता दें, फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। यह 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली दूसरी नॉन खान फिल्म होगी।
'सलमान खान की फिल्म रिलीज होने वाली थी- इसीलिए मेरी फिल्म को उतार दिया..'
दूसरे हफ्ते फिल्म ने लगभग 40 करोड़ की कमाई की है। यह काफी शानदार आंकड़ा है। संजू दो हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जाहिर है इस हफ्ते फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि संजू सलमान खान की बजरंगी भाईजान और दंगल को पार कर पाती है या नहीं।

फिलहाल, संजू 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 2 फिल्मों में भी शामिल हो गई है। यह सिर्फ संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत से पीछे है, जिसने 300 करोड़ की कमाई की थी। 100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा भी कमा लिया है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications