BOX OFFICE: धूम 3 को टक्कर- 11 दिनों में संजू की ताबड़तोड़ कमाई- जानें कुल कलेक्शन
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने फिल्म को पॉसिटिव रिस्पॉस दिया है। फिल्म ने 11 दिनों में ही 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।
अजय देवगन को टक्कर देंगे सनी देओल- FIRST LOOK किया रिलीज
संजू ने दूसरे सोमवार को लगभग 12 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का टोटल 277 करोड़ तक पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म इस हफ्ते तक 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। यानि की 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म। फिलहाल संजय लीला भंसाली की पद्मावत 300 करोड़ के साथ संजू से आगे है।

100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अपने बजट से ट्रिपल कमाई कर ली है। जाहिर है यह 2018 की टॉप मुनाफेदार फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 60 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। बता दें, यह एक धमाकेदार आंकड़ा है.. संजू 10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
यहां जानें अब तक संजू ने क्या क्या रिकॉर्ड बनाए हैं-


Click it and Unblock the Notifications