..................... Ranbir Kapoor's Sanju 10th Day Collection, 2nd weekend Box Office - Hindi Filmibeat

'संजू' के 10 दिन पूरे- BOX OFFICE पर रणबीर कपूर का तहलका- ब्लॉकबस्टर कमाई

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 260 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।

दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 60 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। बता दें, यह एक धमाकेदार आंकड़ा है.. संजू 10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जाहिर है इस हफ्ते फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि संजू सलमान खान की बजरंगी भाईजान और दंगल को पार कर पाती है या नहीं।

Sanju

फिलहाल, संजू 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 2 फिल्मों में भी शामिल हो गई है। फिलहाल संजू सिर्फ संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत से पीछे है, जिसने 300 करोड़ की कमाई की थी। 100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा भी कमा लिया है।

फिल्म को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि दर्शकों को संजय दत्त के जीवन की यह कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। फिल्म में कॉमेडी और इमोशनल को मिलाकर निर्देशक ने जबरदस्त ड्रामा तैयार किया है।

बहरहाल, यहां जानें 2018 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X