BOX OFFICE: 'संजू' के 12 दिन पूरे - धूम 3 को किया पीछे- टॉप 7 में धमाकेदार एंट्री
रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म को दर्शकों से गजब की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखाई दे रहा है। संजू ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने महज 12 दिनों में ही 285 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।
अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म- तानाजी.. इस सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री!
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म को कमाने का भी अच्छा समय मिला। जहां फिल्म रिलीज के अगले कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं की गई। वहीं, इस शुक्रवार सिर्फ दिलजीत दोसांझ की सूरमा ही आ रही है। जाहिर है.. सूरमा से संजू की कमाई पर ज्यादा फर्क नहीं दिखने वाला है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो इस हफ्ते संजू 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। इसी के साथ यह 300 करोड़ क्लब में दूसरी नॉन खान फिल्म होगी। इसी साल संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने भी 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी.. और अब संजू शामिल होगी।
यहां जानें 300 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications