बॉक्स ऑफिस- 34 करोड़ की ओपनिंग दे चुके हैं रणबीर कपूर, क्या ब्रह्मास्त्र से बनेगा नया रिकॉर्ड!

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म की रिलीज से सिर्फ 5 दिन रह गए हैं, ऐसे में जमकर इसका प्रमोशन किया जा रहा है। खास बात है कि यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बजट पर बनी फिल्मों में से एक है। फिल्म के वीएफएक्स को विश्व स्तरीय बनाने के लिए काफी खर्च किया गया है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दे सकती है। रणबीर के करियर को देंखे तो फिलहाल उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है संजू, जिसने 34.75 करोड़ की शुरुआत ली थी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रह्मास्त्र ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है!

ranbir-kapoor-s-biggest-opening-films-at-the-box-office-will-brahmastra-break-the-record

बता दें, रणबीर की पिछली फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म ने 10.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन फिर औंधे मुंह गिर पड़ी। साल 2022 बॉलीवुड के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में ब्रह्मास्त्र से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं कि यह पुराने दिन वापस लाएगा।

ब्रह्मास्त्र हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं। इनके साथ ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कैमियो को लेकर जोरदार चर्चा है।

बहरहाल, यहां जानें रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

संजू

संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। शुरुआत से ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। ना सिर्फ फिल्म ने 34.75 करोड़ की ओपनिंग ली, बल्कि 340 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन भी किया।

बेशर्म

बेशर्म

2013 में आई रणबीर कपूर की इस फिल्म ने 21.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी। लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रही। अभिनव कश्यप की इस फिल्म के कंटेंट को लोगों ने सिरे से रिजेक्ट कर दिया था।

ये जवानी है दिवानी

ये जवानी है दिवानी

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 19.45 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी और कुल कलेक्शन 180 करोड़ पार रहा था।

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल

रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर इस फिल्म ने 13.30 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था।

तमाशा

तमाशा

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी दिखाई दी थी इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में। इस फिल्म ने 10.94 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X