Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने विदेश में की शानदार कमाई, हिंदी भाषा में फिल्म देखकर खुश हुए दर्शक

Animal, ranbir kapoor

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होते ही हर तरफ शोर हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही। एनिमल का धमाका देश नहीं बल्कि विदेशो में जारी है। विदेशो में भी एनिमल का डंका बज रहा है।

विदेशो में एनिमल ने की जमकर कमाई-

संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्ट की गई एनिमल मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में पहली बार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक ऐसे अवतार में नजर आए हैं जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। दर्शकों को रणबीर का नया अवतार काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म की कमाई पर बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। वहीं बात ऑस्टेलिया की करें तो, ऑस्टेलिया में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने A$702K (5,84,34,612 INR) की कमाई की है।

खास बात ये है कि यह आंकड़ा हिंदी भाषा में कमाई करने वाली फिल्म का अब तक का हाईएस्ट कलेक्शन है। घरेलू कलेक्शन की बात करें, तो अभी तक की अपडेट के अनुसार, मूवी ने दूसरे दिन 66 करोड़ कमा डाले हैं।

फिल्म को जिस तरह से दर्शकों का प्यार मिला रहा है देश और विदेश में वह सच में शानदार है। इसको लेकर बॉबी देओल, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर काफी खुश हैं। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग को काफी तारीफ मिली है।

रणबीर कपूर की फिल्म खास फिल्म एनिमल-

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ये खास फिल्म है क्यों कि इसमें वह अपने बहुत ही अलग अंदाज में नजर आए, जो कि सबको काफी पसंद आया। इस फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल को काफी पसंद किया है। साथ ही फिल्म में रणबीर के एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ बोल्ड सीन्स भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ए सर्टिफिकेट से नवाजी गई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के दमदार एक्शन सीन्स हैं, जिसने फैंस का समां बांधे रखा है।

Read more about: animal ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X