सलमान खान की 'रेस 3' को तगड़ी टक्कर.. 600 करोड़ के साथ BOX OFFICE लॉक!
जून 2018 में दो बड़ी, बिग बजट फिल्में रिलीज हो रही है। पहली सलमान खान की रेस 3, जो 15 जून को रिलीज हो रही है, दूसरी है रणबीर कपूर स्टारर राजकुमार हिरानी की दत्त बॉयोपिक, जो कि 29 जून को लोगों के सामने आएगी। कोई शक नहीं कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हैं। दोनों फिल्में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती हैं।
दो दिन में 100 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई, बाहुबली से भी बड़ी हिट
कोई शक नहीं जून का महीना काफी बड़ा साबित होने वाला है। जब बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ तक की कमाई हो सकती है। हालांकि यदि दत्त बॉयोपिक लोगों को पसंद आई तो रेस 3 का 300 करोड़ तक पहुंचना काफी मुश्किल है। क्योंकि फिर रेस 3 के पास कमाने के लिए सिर्फ 13 दिन का समय रहेगा। जबकि 29 जून से दत्त बॉयोपिक राज़ करेगी।

दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो फिलहाल कहीं ना कहीं दत्त बॉयोपिक ज्यादा मजबूत दिख रही है। रेस 3 के पोस्टर्स को जहां लोगों ने नकार दिया, वहीं देखना दिलचस्प होगा कि दत्त टीजर को कैसा रिस्पॉस मिलता है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं, लिहाजा, उम्मीदें तो बढ़ ही जाती हैं।
सिर्फ राजकुमार हिरानी या रणबीर कपूर ही नहीं.. बल्कि संजय दत्त फैंस भी इस फिल्म को जरूर देखना चाहेंगे। सूत्रों की मानें तो फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को दिखाया गया है।
वहीं, सबसे अच्छी बात है कि अब तक फिल्म के जितने लुक्स बाहर आए हैं.. वह सब बिल्कुल परफेक्ट हैं। मतलब रणबीर यहां रणबीर नहीं.. बल्कि संजय दत्त ही लग रहे हैं। परेश रावल सुनील दत्त.. और मनीषा कोइराला नरगिस.. लिहाजा, फैंस आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











