..................... Ranbir Kapoor film Animal created history in foreign countries, made great Collection at the box office - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने रचा इतिहास, विदेश में 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाने वाली 8वीं बनी फिल्म

Ranbir Kapoor, animal

Ranbir Kapoor film Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म का क्रेज अभी भी फैंस के बीच जारी है। देश और विदेश हर जगह रणबीर और रश्मिका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। मूवी ने बुधवार को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 425 हजार अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जिससे इसका टोटल 25.30 मिलियन अमेरिकी डॉलर (211 करोड़ रुपये) हो गया।

रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास-

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल हर तरफ सुर्खियों में हैं। फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है और देश-विदेश की बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करके सुपरहिट साबित हुई है।

फिल्म ने बुधवार को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 425 हजार अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जिससे इसका टोटल 25.30 मिलियन अमेरिकी डॉलर (211 करोड़ रुपये) हो गया। ' एनिमल' अब चीन के बिना इस प्रतिष्ठित मील के पत्थर को पार करने वाली आठवीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म की विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस कमाई 750 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है।

रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की राह पर है, जो अब तक केवल तीन फिल्में 'दंगल', 'पठान' और 'जवान' ही पार कर पाई हैं। फिल्म की विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस कमाई 750 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है।

मूवी ने 13 दिनों में 748 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिनमें से 537 करोड़ रुपए भारत के घरेलू बाजार से आए हैं। एनिमल' ने संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

रणबीर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल-

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को लेकर इस समय चर्चाएं काफी हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से रणबीर कपूर की ये फिल्म कमाई की सुनामी लेकर आई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फिल्म में बॉबी देओल और रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी ने बोल्ड सीन देकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Read more about: ranbir kapoor animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X