Animal Worldwide Collection: बुलेट की रफ्तार से 'एनिमल' ने की कमाई, रणबीर कपूर ने रच दिया इतिहास

Animal , ranbir kapoor, Box Office

Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस वक्त सुर्खियों में हैं। दर्शकों के बीच में फिल्म का अलग क्रेज बना हुआ है। फिल्म ने देश में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वहीं 1 दिसंबर को रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म एक हजार करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तेजी के साथ अपने कदम बढ़ा रही है।

एनिमल ने वर्ल्ड वाइड किया करोड़ो का कलेक्शन-

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल ने हर तरफ शोर कर दिया है। फिल्म को लेकर देश और विदेश में जमकर कमाई करके रिकॉर्ड सेट कर दिए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अपने अपने किरदारों निभाकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है।

पहली बार वॉयलेंट किरदार में दिखे रणबीर ने 'एनिमल' के जरिए अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'एनिमल' ने धमाकेदार ओपनिंग की। दुनियाभर में रणबीर कपूर की फिल्म का क्रेज देखने को मिला। फिल्म ने पहले दिन 116 करोड़ के साथ खाता खोला था। सिर्फ भारत में कमाई 63 करोड़ रही थी।

अब 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 'एनिमल' के कारोबार ने आसमान छू लिया है। मेकर्स के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 'एनिमल' ने दुनियाभर में 817.36 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म 'एनिमल' ने विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तेज दहाड़ मारने में कामयाब रही।

सिर्फ 16 दिनों में 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'एनिमल' की कमाई की स्पीड देखकर लगता है कि यह मूवी आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' (875 करोड़), सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' (918 करोड़), शाह रुख खान की 'पठान' (1050 करोड़) - 'जवान' (1148 करोड़) और आमिर स्टारर 'दंगल' (1968 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दुनियाभर में रणबीर कपूर की फिल्म का क्रेज देखने को मिला।

Read more about: animal ranbir kapoor box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X