Ranbir Kapoor Box Office: 37 करोड़ की ओपनिंग दे चुके हैं रणबीर कपूर, 'तू झूठी मैं मक्कार' का कैसा होगा हाल!

ranbir-kapoor-biggest-opening-films-at-the-box-office-will-tu-jhoothi-main-makkaar-break-the-record

Ranbir Kapoor Box Office: लव रंजन के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित रॉम-कॉम फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म की रिलीज से सिर्फ 2 दिन रह गए हैं, ऐसे में जमकर इसका प्रमोशन किया जा रहा है। खास बात है कि अपनी स्टारकास्ट की वजह से ये फिल्म काफी चर्चा में है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दे सकती है। रणबीर के करियर को देंखे तो फिलहाल उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है ब्रह्मास्त्र, जिसने सभी भाषाओं को मिलाकर 37 करोड़ की शुरुआत ली थी। वहीं, सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया था।

साल 2023 बॉलीवुड के लिए औसत रहा है। शाहरुख खान की पठान ने ब्लॉकबस्टर शुरुआत ली थी, लेकिन उसके बाद एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में तू झूठी मैं मक्कार से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं।

बहरहाल, यहां जानें रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने हिंदी में 32 करोड़ की शुरुआत ली थी। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 244 करोड़ का रहा था। बड़े बजट की होने की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कहलाई थी।

संजू

संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। शुरुआत से ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। ना सिर्फ फिल्म ने 34.75 करोड़ की ओपनिंग ली, बल्कि 340 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन भी किया।

बेशर्म

बेशर्म

2013 में आई रणबीर कपूर की इस फिल्म ने 21.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी। लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रही। अभिनव कश्यप की इस फिल्म के कंटेंट को लोगों ने सिरे से रिजेक्ट कर दिया था।

ये जवानी है दिवानी

ये जवानी है दिवानी

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 19.45 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी और कुल कलेक्शन 180 करोड़ पार रहा था।

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल

रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर इस फिल्म ने 13.30 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था।

तमाशा

तमाशा

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी दिखाई दी थी इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में। इस फिल्म ने 10.94 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X