3 BIG CLASH..खान और कपूर का तगड़ा मुकाबला..ये हिट एक्टर भी रेस में
इस साल मई इरफान खान,आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर की तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हुई नजर आयेंगी।
2017 की शुरुआत के साथ दो बड़ी फिल्मों के टकराव का सिलसिला लगातार जारी है। मई में दो नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर जीत और हार का खेल खेलती हुई नजर आयेंगी। जी हां।
इरफान खान की हिंदी मीडियम के साथ आयुष्मान खुरानाऔर परिणीति चोपड़ा की मेरी प्यारी बिंदु की 12 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच खबर यह आयी है कि रणबीर कपूर की जग्गा जासूस भी अब इसी तारीख को रिलीज हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार निर्देशक अनुराग बसु अपनी फिल्म में कुछ प्रमुख सुधार करने के बाद इस फिल्म को 12 मई को सिनेमाघर में लेकर आयेंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह इस साल की सबसे बड़ा टकराव साबित हो सकता है।

दूसरी तरफ तीनों फिल्मों के जोनर एक दूसरे से बेहद अलग है। कहीं रोमांस है तो कई सोशल मैसेजे। स्टार कास्ट के लिहाज से देखा जाए तो इरफान खान की कहानियां हमेशा विषय परक होती हैं। वहीं आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की मेरी प्यारी बिंदु को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में 12 मई को बबॉक्स ऑफिसका गणित किस तरह अपना रुख बदलेगा। किस स्टार को होगा फायदा इस पर पेश है हमारी एक खास रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications