100 करोड़...200 करोड़ से क्या करना है....फिल्म की चेक लिया हो गया!
राणा दग्गुबाती ने बाहुबली की शानदार सफलता के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेकशन पर बात की। और उनकी बात में काफी दम है। और ये तो तय है कि बॉक्स ऑफिस ने बॉलीवुड में ज़्यादा तमाशा कर रखा है।
बाहुबली ने 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। और अब फिल्म के विलेन भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबाती ने इस कमाई पर बड़ी सटीक बात कर डाली है। उनका मानना है कि फिल्म है, अच्छी है तो कमाई करेगी ही। ये बॉक्स ऑफिस की गिनती का प्रचलन केवल बॉलीवुड में ही है।
साउथ में ऐसा नहीं होता है। हम फिल्में बनाते हैं और दर्शक देखकर खुश होते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म ने कितनी कमाई की, इस बारे में बात तो अंत में होती है, फिल्म के थियेटर से उतर जाने के बाद।



Click it and Unblock the Notifications