बॉक्स ऑफिस पर ‘गेम चेंजर’ बने राम चरण, ओपनिंग डे पर जड़ दी हाफ सेंचुरी

Game Changer Day 1 Box Office Collection: पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं साल 2025 में राम चरण ने गेम चेंजर से सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म ने आते ही पुष्पा 2 का सिंहासन हिला दिया। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला है।
'गेम चेंजर' में राम चरण की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। वहीं कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस की भी सराहना की जा रही है। इसी के साथ 'गेम चेंजर' ने बंपर ओपनिंग की है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गेम चेंजर' ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात ये हैं कि इसमें फिल्म ने तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा 42 करोड़ की कमाई की है। तमिल वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 2.1 करोड़ रुपये रहा। हिंदी में 'गेम चेंजर' ने 7 करोड़ का कारोबार किया है। कन्नड़ में फिल्म ने 0.1 करोड़ की कमाई की है। मलयालम में 'गेम चेंजर' का कलेक्शन 0.05 करोड़ रहा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोग बातें कर रहे हैं और ट्विटर रिव्यू सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर राम के फैंस लगातार इस फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म सोशल मीडिया की इन तारीफों के बाद काफी तेजी से रफ्तार पकड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











