रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: लगातार 9 साल, 25 फिल्मों के बाद अक्षय कुमार ने की इतनी कम कमाई, दूसरे दिन धराशाई
अक्षय कुमार की रक्षा बंधन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बेहद धीमी शुरूआत करते हुए 8 करोड़ की ओपनिंग की। केवल 8 करोड़। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ हुई और गुरूवार के दिन, रक्षा बंधन ने थिएटर में केवल 20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हालांकि, फिल्म ने शुरूआत तो और भी खराब की थी।
सुबह के शो में रक्षा बंधन ने केवल 9 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म की ज़्यादातर कमाई शाम और रात के शो से हुई। वहीं दूसरे दिन भी रक्षा बंधन ने अच्छे आसार नहीं दिखाए हैं और फिल्म ने सुबह और शाम के शो मिलाकर केवल 9 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

रक्षा बंधन ने जहां गुरूवार 11 अगस्त को 8.2 करोड़ की ओपनिंग वहीं ये बीते 8 सालों में अक्षय कुमार की सबसे कम ओपनिंग रही। आखिरी बार अक्षय कुमार ने 8 करोड़ से भी कम ओपनिंग दी थी साल 2013 में अपनी फिल्म स्पेशल 26 के साथ। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की थी।
हालांकि इन 9 सालों में अक्षय कुमार ने दो बार 8 करोड़ से कम ओपनिंग दी पहली बार 2014 में फिल्म द शौकीन्स के साथ और दूसरी बार 2015 में फिल्म नाम शबाना के साथ। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार सपोर्टिंग भूमिकाओं में थे। वहीं अक्षय कुमार को कम ओपनिंग की आदत सालों से नहीं है। यहां देखिए पिछले कुछ सालों में उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाले आंकड़े

#1 मिशन मंगल
रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, शरमन जोशी
ओपनिंग - 29.5 करोड़

#2 सूर्यवंशी
रिलीज़ डेट - 5 नवंबर 2021
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अजय देवगन
ओपनिंग - 26.5 करोड़

#3 गोल्ड
रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2018
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, विनीत सिंह, कुणाल कपूर, मौनी रॉय
ओपनिंग - 25.25 करोड़

#4 सिंह इज़ ब्लिंग
रिलीज़ डेट - 2 अक्टूबर 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, लारा दत्ता
ओपनिंग- 20.67 करोड़

#5 एंथीरन 2.0
रिलीज़ डेट - 29 नवंबर 2018
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन
ओपनिंग - 20.25

#6 हाउसफुल 4
रिलीज़ डेट - 25 अक्टूबर 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े
ओपनिंग - 19 करोड़

#7 गुड न्यूज़
रिलीज़ डेट - 28 दिसंबर जून 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी
ओपनिंग - 17.41 करोड़

#8 हाउसफुल 3
रिलीज़ डेट - 3 जून 2016
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज़, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन
ओपनिंग - 15.21 करोड़

#9 ब्रदर्स
रिलीज़ डेट - 14 अगस्त 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज़
ओपनिंग - 15.20 करोड़

#10 राउडी राठौर
रिलीज़ डेट - 1 जून 2012
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा
ओपनिंग - 15.10 करोड़
गौरतलब है कि रक्षा बंधन का वर्ड ऑफ माउथ भी बेहद खराब है। फिल्म ने 8.2 करोड़ की बेहद निराशाजनक शुरूआत की है। यहां तक कि अक्षय कुमार की सुपरफ्लॉप फिल्म बच्चन पांडे ने भी 13 करोड़ की ओपनिंग कमाई की थी वहीं दूसरी सुपरफ्लॉप सम्राट पृथ्वीराज ने 10 करोड़ की ओपनिंग की थी।


Click it and Unblock the Notifications











