'तान्हाजी' और 'छपाक' को मिलाकर रजनीकांत के 'दरबार' की कमाई- पहले हफ्ते में 200 करोड़ पार
अजय देवगन की तान्हाजी और दीपिका पादुकोण की छपाक के साथ बीते हफ्ते रिलीज हुई है रजनीकांत की फिल्म दरबार। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार ने दक्षिण भारत में तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने पहले हफ्ते में पूरे भारत में कुल 127 करोड़ का कलेक्शन दिया है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ पार पहुंच चुकी है। विश्व भर में फिल्म 208 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कोई शक नहीं कि कमाई के मामले में रजनीकांत की फिल्म बॉलीवुड फिल्मों से आगे चल रही है।
सिर्फ दरबार ही नहीं, बल्कि दक्षिण की दो और फिल्में इस शुक्रवार रिलीज हुई थी- महेश बाबू की Sarileru Neekevvaru और अल्लू अर्जुन की Ala Vaikunthapurramuloo..

दोनों ही फिल्में धमाकेदार कमाई कर रही है। जहां महेश बाबू की फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 116 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं वर्ल्डवाइड 157 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जबकि अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में 6 दिनों में 105 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, और वर्ल्डवाइड 145 करोड़ तक पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











