अक्षय कुमार की 2.0 का नया धमाका- बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ FINAL है
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जहां भारत में फिल्म ने 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, 2.0 अब चीन में भी रिलीज होने वाली है। जी हां, इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है कि 2.0 मई 2019 में चीन में रिलीज होगी।
कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार पारी खेल रही है। फिल्म को ना सिर्फ अक्षय कुमार और रजनीकांत की वजह से.. बल्कि शानदार वीएफएक्स, 3डी इफैकेट्स और कंटेंट की वजह से भी पसंद किया जा रहा है। 5 दिनों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन दिया है।

वहीं, चीन में भी फिल्म लगभग 56,000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। यह चीन में 3डी पर ही रिलीज होगी। बता दें, चीन में इतने बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली यह पहली विदेशी फिल्म होगी। इससे पहले अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा भी चीन में रिलीज हुई थी, जहां फिल्म ने ठीक ठाक कमाई किया था। वहीं, इस दिसंबर अक्षय की पैडमैन भी चीन में रिलीज होने को तैयार है।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications