BOX OFFICE: 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर- धमाकेदार प्रॉफिट के साथ बनाया रिकॉर्ड
राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक 103 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। इसी के साथ स्त्री साल 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने लगभग 410 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है और सोनू के टीटू की स्वीटी को पीछे छोड़ दिया है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान First LOOK- पहली झलक के साथ रिलीज डेट की घोषणा
इससे पहले लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी 352 प्रतिशत मुनाफा के साथ नंबर वन स्थान पर काबिज़ थी। जाहिर तौर पर स्त्री बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। साथ ही यह राजकुमार राव की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जबकि श्रद्धा को भी लंबे समय बाद सफल फिल्म हाथ लगी है।

स्त्री से पहले 8 महीनों में बॉलीवुड की पांच फिल्में ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में शामिल थी। पद्मावत से धमाकेदार शुरुआत के बाद लगभग हर महीने एक फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ली है। जबकि पद्मावत और संजू.. दो फिल्मों ने 300 करोड़ क्लब में कदम रख दिया है। 2018 बॉक्स ऑफिस के मामले में अब तक काफी शानदार रहा है।


Click it and Unblock the Notifications