राजकुमार राव की 'स्त्री' का धमाकेदार RECORD- सलमान, शाहरुख सभी सुपरस्टार्स पीछे
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस 127 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि यह फिल्म 2018 की सबसे सफल फिल्म तो बन ही चुकी है। साथ ही यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। स्त्री ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 537.10 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। यह शानदार आंकड़ा है।
यदि आपसे पिछले 10-12 सालों की सबसे धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट पूछी जाए.. तो शायद उनमें से ज्यादातर फिल्में सलमान खान, शाहरूख खान या आमिर खान की होगी। लेकिन बता दें, जहां बात आता है फिल्मों से मुनाफा का.. तो ये सुपरस्टार्स कहीं पीछे छूट चुके हैं। पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान, शाहरूख, आमिर कहीं भी नहीं हैं।

प्रॉफिट का मतलब यहां है- फिल्म अपना बजट निकालने के बाद कितनी कमाई कर लेती है। जाहिर है जितना बड़ा सुपरस्टार.. उतनी ज्यादा फिल्म की बजट। हालांकि अक्षय कुमार एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों का बजट ज्यादा नहीं रहता है। लिहाजा, इस लिस्ट में वे भी शामिल हैं।
यहां जानें पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications